फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की मासूम से दरिंदगी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार का रहने वाला राजीव है।
विज्ञापन

मामले को लेकर यूपी की महिला ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि वह एक परिवार के साथ एक गांव में रहती हैं। उनके पड़ोस में ही बिहार का राजीव कमरा लेकर रहता है। जब वह तथा उसका पति फैक्टरी में नौकरी करने गए तो आरोपी ने उसकी पांच की बच्ची से दरिंदगी कर दी थी। आरोपी बच्ची को कमर में केला देने के बहाने ले गया था। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में उपचार दिलवाया गया था। बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए अब आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने 24 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें