गोहाना (सोनीपत)। गांव शामड़ी में महिला की फंदा लगाने से मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर पति, देवर व सास पर उनकी बेटी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सदर थाना पुलिस ने मेडिकल काॅलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पानीपत जिले के गांव कुराड़ निवासी राजबीर ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी नीरू की शादी लगभग तीन वर्ष पहले गांव शामड़ी के बंटी के साथ की थी। बंटी उनकी बेटी के चरित्र पर शक करते थे और उनकी बेटी की पिटाई करते थे। इस संबंध में कई बार पंचायती तौर पर समझौता भी हुआ था। करीब एक सप्ताह पहले उनकी बेटी ने मायके आकर ससुराल में उनकी पिटाई करने की बात कही थी। उसके बाद नीरू ससुराल चली गई। नीरू ने पिता राजबीर को फोन कर बताया कि उनके पति बंटी पिटाई कर धमकी दे रहे हैं। थोड़ी देर बाद नीरू की ससुराल से फोन आया कि नीरू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो नीरू का शव को खानपुर कलां के बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल मिला। मृतक के पिता ने नीरू के पति, सास और देवर ने उनकी बेटी की हत्या की है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
मृतक महिला के पिता की शिकायत पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर गोहाना