गन्नौर। गांव कैलाना में घर में घुसकर हमला करने और बंधक बनाने के आरोप में गन्नौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को सुबह 9 बजे वह अपने घर के बरामदे में थे जबकि उनकी पत्नी मंजू अंदर काम कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर डंडों से कई वार किए। आरोप है कि इसके बाद मंजू की भी बेरहमी से पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर भाभी सुमन आईं तो हमलावर पीछे हट गए। कुछ देर बाद वह परिवार के साथ लौटे और जान से मारने की धमकी देते हुए 20 मिनट तक परिवार को बंधक बनाए रखा। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उनको खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुंचाया। संवाद