शीतल पेय एजेंसी संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
राई। बहालगढ़ में शीतल पेय की एजेंसी संचालक को कॉल कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी के गांव परशुरामपुर और फिलहाल बहालगढ़ निवासी संजय व मूलरूप से इंद्रा कॉलोनी लिवासपुर और फिलहाल बहालगढ़ निवासी अरुण है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गांव बहालगढ़ निवासी रामधारी ने शुक्रवार को पुलिस को बताया था कि उनकी बहालगढ़ खेवड़ा रोड पर पेय पदार्थ की एजेंसी है। वह शीतल पेय के होलसेल के व्यापारी है। उसके पास कीपैड का मोबाइल है। उनके मोबाइल पर मोबाइल नंबर से 9 फरवरी की रात को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पांच लाख लाख रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर उन्हें व उनके बेटे को मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पहले इस कॉल को किसी की शरारत समझा था। बाद में शुक्रवार सुबह 10:29 बजे पर फिर एक अन्य मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। फिर से पांच लाख रुपये की मांग की थी। साथ ही नहीं देने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बहालगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय व अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
आरोपी बदल रह बयान
शीतल पेय एजेंसी संचालक ने पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अभी आरोपी अपने बयान बदल रहे है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़