फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूधिया हत्याकांड में 20 हजार रुपये का इनामी षड्यंत्र रचने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना ने दूधिया हत्याकांड के मामले में 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव शामड़ी निवासी देवेंद्र उर्फ देवा है। वह मामले में मुख्य षड्यंत्रकारी भी है। आरोपी को अदालत में पेशकर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव शामड़ी निवासी अंकुश ने 11 जुलाई को सदर थाना में शिकायत दी थी कि उनके पिता जयपाल दूध बेचने का काम करते थे। वह 11 जुलाई को सुबह 8:30 बजे घर से गोहाना के लिए निकले थे। पानीपत-गोहाना रोड पर गांव सैनीपुरा के पास शिव गोरखनाथ ढाबा के सामने बाइक सवार 2-3 युवकों ने उनके पिता की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। शिकायतकर्ता ने देवेंद्र व उसके परिवार की आपस में पुरानी रंजिश होने के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर देवेंद्र, राजेश, मोनू, अमित उर्फ घोलू, जितेंद्र, सुनील, विनय, राका, फोर्ड समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा किया था। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र पर 3 अगस्त को 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में तीन आरोपियों आर्यन, कुलबीर व लोकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने इनामी आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार किया है।
देवेंद्र पर भाई की हत्या का बदला लेने को वारदात कराने का आरोप
आरोपी देवेंद्र पर अपने भाई रविंद्र की हत्या का बदला लेने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप है। देवेंद्र के भाई रविंद्र की हत्या के मामले में दूधिया जयपाल का बेटा अंकुश गिरफ्तार हुआ था। उसने थप्पड़ मारने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। पिता की हत्या के दौरान अंकुश जेल से जमानत पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें