फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोशल मीडिया पर छूट के नाम पर धोखा देकर बदसलूकी का आरोप

Thu, 26 Dec 2024 11:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गुमड़ निवासी अधिवक्ता ने फर्नीचर विक्रेता पर सोशल मीडिया पर छूट के नाम पर धोखा देकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि धमकी देने के साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। थाना गन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बहन की शादी के लिए फर्नीचर खरीदना था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर गोहाना के फर्नीचर विक्रेता शीलू से संपर्क किया। वीडियो में फर्नीचर विक्रेता ने लड़कियों के शादी के सामान पर 10 फीसदी छूट देने की बात कही थी। आरोप लगाया कि जब वह फर्नीचर की दुकान पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और छूट की बात को झूठा बताया। इसके बाद जब उन्होंने सोशल मीडिया पर फर्नीचर विक्रेता की वीडियो पर टिप्पणी की तो आरोपी ने उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दी। इसके बाद आरोपी ने उन्हें फोन कर जातिसूचक शब्द कह कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसे कथित रूप से जठेड़ी गैंगस्टर और राजनीतिक संबंधों का हवाला देते हुए धमकाया। अधिवक्ता ने सभी धमकियों की रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें