फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी पकड़ा

Sun, 25 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में बच्ची को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने बच्ची की मां के साथ ही पीड़िता के भी अदालत में बयान दर्ज कराए हैं। ब्लाइंड मामले में पुलिस ने आरोपी अक्षत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया था कि उनकी तीन साल की बेटी खेलते हुए दरवाजा खुला होने के चलते बाहर चली गई थी। उसके बाद लौटी तो बेटी के पैर पर खून लगा था। बच्ची की मां ने उसे नहला दिया था। फिर से खून निकल आया तो
बच्ची की मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां महिला चिकित्सक ने जांच कर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने का पता लगा था। सूचना के बाद एसीपी ऋषिकांत व पुलिस टीम पहुंच गई थी। देर रात बच्ची का उपचार शुरू कराया गया। मोहाना थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि बच्ची के छोटी होने के चलते मामला ब्लाइंड था। जिसमें पुलिस ने कड़ियां जोड़ी तो दो घंटे बाद ही आरोपी तक पहुंच गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें