फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर की पिटाई करने और धमकी देने का आरोप

Sat, 03 Feb 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव भौरा रसुलपुर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भौरा रसुलपुर निवासी गोविंद ने बताया कि उनके पास पड़ोसी सागर का फोन आया और उसे मिलने के लिए गन्नौर बुलाने लगा। उसने गन्नौर आने से मना किया तो कुछ देर बाद सागर अपने पिता के साथ उनके घर आया और उनके साथ गाली गलौज की। इसके कुछ देर बाद रामबीर, नीरज, सागर, मनजीत और मन्नु उनके घर घुस आए और उनकी पिटाई कर दी। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें