फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुआवजा न मिलने के विरोध में गांव नाहरा में किसानों का धरना जारी

Sat, 03 Feb 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव माहरा में मुआवजे की मांग को लेकर धरनास्थल पर प्रदर्शन करते किसान। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। विभिन्न गांवों के खेतों में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने को मुआवजा न मिलने के विरोध में गांव नाहरा में किसानों का धरना जारी है। अब गांव माहरा में भी किसानों की ओर से चार दिन से धरना दिया जा रहा है। किसानों के धरने को लगातार समर्थन मिल रहा है। किसान मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव माहरा में धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहतास बेनीवाल, खरखौदा ब्लॉक प्रधान जयसिंह दहिया, पूर्व गन्नौर ब्लॉक प्रधान ओम सिंह आंतिल, छतर सिंह जाहरी, गन्नौर ब्लॉक प्रधान राजेश धनखड़, सरपंच पवन कुमार, राज सिंह डबरपुर ने किसानों को अपना समर्थन दिया। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने कहा कि मुआवजे की मांग को लेकर गांव माहरा में रविवार दोपहर बाद किसानों की ओर से मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद आंदोलन तेज करने के लिए कदम उठाया जाएगा।दूसरी तरफ नाहरा के सरपंच एवं आंतिल चौबीसा के प्रधान अधिवक्ता उमेश दहिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों को जमीन का मार्केट रेट पर मुआवजा नहीं दिया जाएगा, किसान यहां टावर लगाने का विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें