फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप, सात नामजद

Thu, 31 Oct 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा। गांव रोहणा में पड़ोसियों पर हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने सात लोगोें के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम किया है।

गांव रोहणा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपने घर का निर्माण कर रहे हैं। निर्माण के दौरान पड़ोसी उसमें लगातार दखलअंदाजी करते आ रहे थे। जब उनकी मां व बेटा राजमिस्त्री व मजदूरों को चाय देने गए तो पड़ोसी सत्यनारायण ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आकर उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उनकी मां व बेटे ने जब यह बात उन्हें बताई तो वह सत्यनारायण को शिकायत करने चले गए। वहां आरोपियों ने उन पर भी हमला कर मारपीट कर दी। इस दौरान उनकी जेब में रखे 1.60 लाख रुपये, उनकी हिसाब-किताब की डायरी व चश्मा भी निकाल लिए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें