सोनीपत। छात्र ने धारदार हथियार से हमला कर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया गया है। सेक्टर-14 निवासी सम्यक ने बताया कि वह मुरथल विवि के छात्र हैं। 25 जनवरी की रात को वह दिल्ली से लौट रहे थे। बस स्टैंड से वह ई-रिक्शा में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान युवकों ने उन पर हमला कर मोबाइल छीन लिया था।