फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेहा ने भूगोल बीए ऑनर्स में 92.17 फीसदी अंक लेकर विवि में किया टॉप

Wed, 27 Nov 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की नेहा ने 600 में से 553 (92.17 फीसदी) अंक हासिल कर भूगोल बीए ऑनर्स के द्वितीय सेमेस्टर में रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की सूची में टॉप किया है। साथ ही विश्वविद्यालय की सूची में पहले चार स्थानों पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना नाम दर्ज करवाया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं की सफलता पर उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।प्राध्यापिका शिवानी ने बताया कि रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने भूगोल बीए ऑनर्स के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जीवीएम की छात्राओं ने विवि की टॉप-10 सूची में पहले चार स्थान प्राप्त किए। नेहा ने प्रथम, गौरव ने 538 (89.67 फीसदी) अंक लेकर द्वितीय, संध्या ने 529 (88.17 फीसदी) अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानसी ने 524 (87.33 फीसदी) अंक लेकर चौथा स्थान व भूमिका ने 510 (85.00 फीसदी) अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने स्टाफ सदस्यों के साथ छात्राओं का स्वागत किया। भूगोल विभागाध्यक्ष केसी नैन, प्राध्यापिका डाॅ. पिंकी, कविता, शिवानी, रश्मि व मनीषा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें