फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सदर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कासंडी निवासी कृष्ण दो साल से फरार चल रहा था। 2 जून 2022 को गांव खानपुर कलां निवासी सुधीर ने सदर थाने में शिकायत दी थी कि वह रात 10 बजे घर की छत पर अमित, सुधीर व प्रमोद के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान घर के कमरे का शीशा टूटने की आवाज आई थी। जब उन्होंने जाकर देखा तो खाली प्लाट से अज्ञात ने घर की तरफ फायर किया था। सुधीर ने पुलिस को शिकायत देकर कासंडी निवासी कृष्ण पर शक जताया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी पर 23 मई 2023 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें