फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरी की इको गाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की इको गाड़ी रखने के आरोप में राकेश निवासी पुरखास को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस जीटी रोड, कुराड बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान इको गाड़ी को रोककर चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पुरखास निवासी राकेश बताया। राकेश गाड़ी के कागजात पेश नहीं कर सका।
जांच में पता चला कि गाड़ी चोरी की है। पुलिस से बचने के लिए उसने नकली नंबर प्लेट लगाई थी। गाड़ी दिल्ली नंबर पर रजिस्टर्ड थी। आरोपी के खिलाफ थाना मुरथल में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें