गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत रविवार को गांव चिरस्मी निवासी नवीन उर्फ सरपंच को सनपेड़ा मोड़ देसी पिस्तौल और 7.65 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस जीटी रोड गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी पर 10 आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। थाना गन्नौर में 3, थाना बड़ी में पांच, थाना सदर सोनीपत व मुरथल में एक-एक प्राथमिकी दर्ज हैं। संवाद