गोहाना। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रोहतक यूनिट ने गोहाना में पानीपत रोड से मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 742 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी गढ़ी उजाले खां निवासी कर्मबीर उर्फ मन्नू है।
विज्ञापन
एनसीबी रोहतक यूनिट टीम सहायक उप निरीक्षक संदीप के नेतृत्व में गश्त पर थी। सूचना के बाद टीम ने जींद बाईपास फ्लाईओवर के नीचे पानीपत रोड पर नाका लगाकर युवक को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के मामले में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
फोटो 46- नशा तस्करी का आरोपी रोहतक एनसीबी युनिट के साथ। स्रोत: प्रवक्ता