सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली पुलिस ने 22 सितंबर को चावला कॉलोनी निवासी विक्की उर्फ विक्रम उर्फ राजबीर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 13.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संवाद