खरखौदा। फरमाणा चौकी पुलिस ने गोरड़ गांव में फास्ट फूड संचालक के भतीजे धर्मेंद्र की हत्या मामले में 11वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोरड़ निवासी रोहित है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। 26 दिसंबर 2023 को गोरड़ निवासी ओमकंवार ने शिकायत दी थी कि उनकी फास्ट फूड की दुकान पर झगड़ा होने की सूचना पर वह अपने बेटे व भतीजे के साथ कार लेकर मौके पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में आरोपी उन्हें दुकान पर तोड़फोड़ करके वापस आते दिखाई दिए। जिन्होंने बीच रास्ते में उन्हें भी रोका और कार से नीचे उतारकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिसमें नुकीले हथियार से हमला करते हुए उन्होंने उनके भतीजे धर्मेंद्र की हत्या कर दी थी। चौकी इंचार्ज रविदास ने इस मामले में आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है।