खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर एक निर्माणाधीन घर में रखी शटरिंग प्लेट चोरी करने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खरखौदा सब्जी मंडी निवासी पवन है। आरोपी के पास से तीन शटरिंग प्लेटें मिली हैं। 19 सितंबर 2023 को खरखौदा के रिंकू ने शिकायत दी थी कि उन्होंने शटरिंग प्लेट,जैक व चैनल आदि दिल्ली मार्ग पर राजसिंह के निर्माणाधीन घर में रखी हुई थी। रात को ऑटो सवार दो युवकों ने शटरिंग का सामान चोरी किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी अजीत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दूसरे आरोपी पवन गिरफ्तार किया है। संवाद