फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खुर्मपुर से युवक का ट्रक में अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी खुर्मपुर का रहने वाला अमित उर्फ मोहित है। पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। गांव खुर्मपुर निवासी रामरत्न ने 4 जून को पुलिस को बताया था कि उसके बेटे गणेश का अपहरण कर लिया है। वह गांव के रवि व अमित के साथ था। वह उसका ट्रक में अपहरण कर ले गए हैं। मामले में एएसआई जयबीर सिंह ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया था। उसने बताया था कि उसका साथी अमित ट्रक चलाता है। गणेश के साथ उनकी दोस्ती थी, लेकिन तीन-चार माह पहले हुए झगड़े के बाद वह उससे रंजिश रखे थे। गणेश को उन्होंने घर से बाहर बुलाया और ट्रक में बैठकार एकांत स्थान पर में ले गए। जहां पर तीनों ने पहले मिलकर शराब पी। जब नशा हो गया तो पाइप से गणेश पर एक के बाद एक कई वार किए। जिसके बाद नशे में वह भी बेसुध हो गए। लेकिन अल सुबह जब उनकी आंख खुली तो गणेश की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव को ट्रक में डालकर वह करीब दस बजे रोहट के पास से होकर गुजरने वाली पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने राहगीरों की नजरों से बचते हुए शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने की धारा जोड़ दी थी। पुलिस ने अब आरोपी अमित उर्फ मोहित को भी काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें