फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंचायती सामान चोरी करने के मामले आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बजाना खुर्द में अलग-अलग स्थानों से पंचायती सबमर्सिबल पंप की मोटर, आरओ व स्ट्रीट लाइट चोरी करने के मामले में आरोपी को थाना गन्नौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव का ही कृष्ण उर्फ काला है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गांव बजाना खुर्द की सरपंच नीरज शर्मा ने शिकायत दी थी कि कश्यप चौपाल से पंचायती सबमर्सिबल की मोटर, स्ट्रीट लाइट व मंदिर से आरओ चोरी हो गया। उन्होंने गांव के कृष्ण उर्फ काला के खिलाफ चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी कृष्ण उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई सबमर्सिबल पंप की मोटर, स्टेबलाइजर बरामद हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें