फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों व श्रमिकों की सुविधाएं छीन रही सरकार

Wed, 01 May 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के छोटूराम धर्मशाला में मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ व सीआईटीयू के आह्वान पर गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता सीआईटीयू के उप प्रधान सुरेंद्र मलिक व सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश उपप्रधान बिजेंद्र चहल ने बताया कि सरकार कर्मचारियों व श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाएं छीन रही है। कॉरपोरेट सेक्टर के इशारे पर श्रम कानूनों में संशोधन किया जा रहा है जिससे बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। अध्यक्षता श्रद्धानंद सोलंकी ने की। इस दौरान इंटक के राज्य प्रधान महाबीर मलिक, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश सह सचिव विजय मलिक, जिला प्रधान देशराज नैन, पूर्व राज्य उप प्रधान शीलकराम मलिक, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव जयभगवान दहिया, जिला प्रधान महेंद्र भनवाला, ब्लॉक प्रधान आनंद हुड्डा, किसान सभा से रणबीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें