फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :12 : सोनीपत के गोहाना में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजू। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। प्लॉट में कुत्ते का शव दफनाने के विवाद गौतम नगर में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गौतम नगर में शनिवार को नसीब और पड़ोसी राजू की आपस में कहासुनी हो गई थी। आरोपी राजू नसीब के घर के सामने प्लॉट में कुत्ते के शव को दफना रहा था। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। शनिवार देर रात राजू ने घर पहुंचकर आवाज देकर नसीब को बुलाया।
नसीब ने गेट खोला तो राजू ने उन पर सूए से हमला कर दिया था, जिससे नसीब की जान चली गई थी। पुलिस ने नसीब के भाई धर्मबीर की शिकायत पर राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। थाना प्रभारी पवन ने बताया कि सोमवार को आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें