फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आग लगाकर हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 18: आरोपी हवा सिंह। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
गन्नौर। आग लगाकर व्यक्ति की हत्या करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने बुधवार को सोनीपत निवासी आरोपी हवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को गांधीनगर निवासी राजेंद्र सिंह ने थाना गन्नौर में शिकायत की कि रात करीब 11 बजे वह सो रहे थे। नींद में उन्हें कांच टूटने, बम फटने व धमाके की आवाज आई। आंख खुली तो कमरे में चारों तरफ आग व धुआं था। उन्होंने आरोप लगाया कि आग उनसे रंजिश रखते हुए जान से मारने की नीयत से लगाई गई।
वह बाहर निकलने के लिए दरवाजे की तरफ भागे तो किसी ने बाहर से कुंडी बंद कर रखी थी। जब दरवाजा नहीं खुला तो वह बचाव के लिए आवाज लगाने लगे। पड़ोसी दीवार फांदकर आए और दरवाजा खोलने के साथ पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे हादसे के पीछे उनके ही छोटे भाई हवासिंह निवासी सेक्टर- 23 सोनीपत का हाथ हो सकता है। बंटवारे को लेकर पहले भी उनके साथ मारपीट की थी लेकिन उसमें राजीनाम हो गया था। उसके बाद से ही हवासिंह उनसे रंजिश रखने लगा था। पुलिस ने आगजनी व हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी हवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें