फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक को चाकू दिखाकर रुपये ट्रांसफर कराने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने ऑटो में बैठे युवक को चाकू दिखाकर लूटपाट व रुपये ट्रांसफर करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के बवाना निवासी रिहान है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पानीपत के तहसील कैंप निवासी संजय ने 6 जुलाई को बहालगढ़ थाना में शिकायत दी थी कि वह 5 जुलाई की शाम को ड्यूटी से ऑटो में सवार होकर बहालगढ़ आ रहे थे। ऑटो में पीछे दो युवक बैठे हुए थे। सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद एक युवक ने चाकू निकालकर उनके पेट पर लगा दिया था और दूसरे युवक ने उनका मोबाइल व पर्स छीन लिया था। उसके बाद उन युवकों ने काफी नकदी उनके खाते से निकाल ली थी। आरोपी रिहान को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें