गोहाना। शहर थाना पुलिस ने बंद घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने के आरोपी देवीपुरा निवासी प्रवीन को गिरफ्तार किया है। सोनिया ने 5 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 2 दिसंबर को भतीजे की शादी के लिए अपने घर पर ताला लगाकर दिल्ली गई थी। 5 दिसंबर को दोपहर बाद वापस आई तो मुख्य दरवाजे पर ताला तो लगा था मगर अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का भी ताला टूटा मिला। सोनिया के अनुसार चोर अलमारी से सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद