गोहाना। थाना बरोदा की पुलिस ने घर से गहने व रुपये चोरी करने के आरोपी गांव बनवासा निवासी तरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी से गहने और 13 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई को गांव बनवासा निवासी मेहर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 10 मई की रात को चोरों ने उनके घर में रखे बॉक्स से सोने की अंगूठी, सोने का लॉकेट, चांदी का मंगलसूत्र, बच्चों की कुंडली, चुटकी, एक जोड़ी पाजेब, चांदी के घुंघरू, एक चांदी का कड़ा व 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। संवाद