फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 अगस्त को आनंद निवासी जिला सीतापुर, यूपी हाल निवास प्रेम कॉलोनी, कुंडली ने कुंडली थाने में शिकायत दी थी कि 29 जुलाई को वह अपने दोस्त वंश साथ प्याऊ मनियारी ठेका से जा रहे थे तो रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने सोमवार को आदित्य निवासी नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें