फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी हरिओम निवासी जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

10 सितंबर को महिला ने थाने में शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी अपने पिता को बस स्टैंड पर बाइक लेकर छोड़ने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। काफी तलाश करने पर उसकी बाइक शहर के खांडा मार्ग पर बाईपास किनारे खड़ी मिली।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था जिसके बाद नाबालिग को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए गए। घटना में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में पॉक्सो की धारा को जोड़ा गया। सोमवार को हरिओम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें