सोनीपत। मां-बेटी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
24 जुलाई को महिला ने थाना गन्नौर में शिकायत दी कि आरोपी दीपक उर्फ दीपू ने उनके और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, थाना गन्नौर की अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला मुख्य सिपाही ज्योति ने महिला व उनकी बेटी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं। संवाद