सोनीपत। मोहाना थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 10 जून को महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि अंकित उनके घर में घुस गया और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने लड़की के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद