फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक की टक्कर से चार बच्चों के पिता की मौत

Sat, 20 Jun 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव चटिया औलिया में बिजलीघर के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी चालक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। थाना गन्नौर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सतपाल ने बताया कि उदेशीपुर निवासी वजीर (42) स्कूटी पर सवार होकर सोनीपत से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह चटिया औलिया बिजलीघर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह चार बच्चों के पिता थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें