फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लॉट बेचने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने की आरोपी काबू

Wed, 22 Oct 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव बैंयापुर खुर्द में प्लॉट बेचने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

गांव खेवड़ा निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस आयुक्त को बताया था कि वर्ष 2022 में उनकी पहचान एक महिला से हुई थी। महिला ने बताया था कि उनका बैयांपुर खुर्द में 65 वर्ग गज का प्लॉट है। उन्होंने प्लाट का चार लाख रुपये में सौदा कर लिया था। साथ ही ढाई लाख रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई और रुपये भी वापस नहीं किए। बाद में पता लगा कि प्लॉट को रवि नाम के युवक को चार लाख रुपये में बेच रखा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर 31 जनवरी को सदर थाना में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एसआई आशु ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें