फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकारी स्कूलों से 1.45 करोड़ के गबन का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्कूलों में गबन करने के मामले में थाना कुंडली की पुलिस ने बुधवार को आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सरकारी निधि को अपने व अन्य फर्जी खातों में ट्रांसफर किया था। आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बरोटा स्थित सरकारी स्कूल की प्राचार्य भारती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय छत्तैहरा बहादुरपुर में सेवानिवृत्त अध्यापक के नाम पर 9,09,075 रुपये का फर्जी लीव इन कैशमेंट बिल तैयार किया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि यह राशि महेंद्र मलिक नामक फर्जी कर्मचारी के नाम पर जनरेट की गई है।
गहन जांच में सामने आया कि जुलाई 2021 से जून 2025 तक दोनों विद्यालयों से कुल 51 फर्जी बिल तैयार किए गए। इनके जरिए लगभग 1.45 करोड़ रुपये का गबन किया गया। इनमें से 1.03 करोड़ रुपये विभिन्न फर्जी नामों, महिमा, दिव्या, निशांत अरोड़ा, भूपेंद्र कुमार, तृप्ता, संजय कुमार, पूनम और कृष्णा के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि ये सभी नाम काल्पनिक थे। विद्यालय से ये कभी जुड़े नहीं थे। थाना कुंडली की पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब गबन की पूरी रकम और इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें