सोनीपत। मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरार आरोपी मनीष उर्फ मोनू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
तीन अप्रैल को क्राइम यूनिट गोहाना की टीम ने धर्मेंद्र उर्फ महेंद्रा निवासी बिधल को 170 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि धर्मेंद्र को मनीष उर्फ मोनू ने मादक पदार्थ मुहैया कराया था। क्राइम यूनिट गोहाना की टीम ने धर्मेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी मनीष उर्फ मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनीष बिधल का निवासी है। संवाद