फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव बुटाना निवासी विकास है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

29 सितंबर 2023 को गांव खांडा निवासी युद्धवीर ने शिकायत दी थी कि 10 अगस्त 2022 को उनकी विकास से नौकरी लगवाने के बारे में बात हुई थी। इसके लिए विकास ने उनसे 2.60 लाख रुपये मांगे। इसके बार उन्हें पैसे दे दिए थे। उसके बाद 13 जनवरी, 2023 को उसने निजी कंपनी के माध्यम से उन्हें ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में चालक के पद पर लगवा दिया था और वेतन 45 हजार रुपये बताया था। साथ ही आश्वासन दिया कि 45 साल की उम्र तक उन्हें कोई नहीं निकाल सकता। विकास के साथ इसका साथी मोहित उर्फ कर्ण भी इस साजिश में शामिल थे और 6 फरवरी को उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद विकास व मोहित उर्फ कर्ण ने उन्हें दोबारा नौकरी लगवाने का आश्वासन देते रहे। दोनों आरोपियों ने आपस में साठ गांठ करके व उन्हें नौकरी का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी कर पैसे ठग लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया और तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें