फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
फोटो : 5: गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी। पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनोज मंगाला जिला सिरसा का निवासी है।
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि कैलाना निवासी योगेश ने 12 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने आरोपी मनोज को स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर बैंक व आनलाइन माध्यम से 8 लाख 42 हजार रुपये दिए थे। तय समय बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं लगवाया गया और न ही पैसे लौटाए गए।
आरोपी ने लिखित रूप में यह भी स्वीकार किया था कि यदि 12 दिसंबर 2024 तक रुपये नहीं लौटाए तो वह ब्याज सहित भुगतान करेगा, लेकिन उसके दिए दो चैक भी बाउंस हो गए। शिकायत पर थाना गन्नौर में मामला दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें