फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा को पीटकर अधमरा करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित सेक्टर-3 पास लेजर वेली पार्क के सामने बाइक सवार युवक ने दूसरी बाइक सवार बाबा को पीटकर अधमरा कर दिया था। राहगीर ने बाबा को छुड़वाया था। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में अब पुलिस ने जाखौली निवासी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कृपाल नगर निवासी गौरव ने 8 अप्रैल को सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया था कि वह 7 अप्रैल की रात करीब सवा 11 बजे अपने दोस्त कबीरपुर के अनिल व कमल और पलड़ी के अतुल के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर काम के सिलसिले में सोनीपत से बहालगढ़ की तरफ जा रहे थे। जब वह लेजर वेली पार्क के पास पहुंचे थे तो उन्हें सड़क किनारे दो बाइक पड़ी दिखाई दी थी। उन्हें लगा कि बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए हैं। तभी उन्होंने देखा कि युवक एक बाबा को पीट रहा था। बाबा घायल हो गए थे। उन्होंने बाबा को युवक से बचाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें