फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रॉड से हमला कर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सेक्टर-27 क्षेत्र में रॉड से हमला करने के आरोपी गांव देवडू निवासी जुनैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को गांव देवड़ू निवासी युवक ने शिकायत दी थी कि वह अपने घर के पास गली में खड़ा था। वहां कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ कहासुनी हो गई। रात करीब 12:30 बजे आरोपी जुनैद अपने अन्य साथियों के साथ आया और उसका और उसके रिश्तेदार का रास्ता रोककर मारपीट की। आरोप है कि रॉड और सरिया से सिर व शरीर पर वार किए। उसके साथियों ने लात-घूंसे और ईंटों से हमला किया। अब थाना सेक्टर-27 की पुलिस ने जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें