फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पत्नी को गोली मारने का आरोप पति गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 08:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। महिला को गोली मारने के आरोपी पति सुरजीत निवासी लिबासपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल को महिला ने शिकायत दी थी कि उनकी शादी करीब सात वर्ष पहले गांव लिबासपुर निवासी सुरजीत के साथ हुई थी। विवाद के चलते दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। वह किराये पर कमरा लेकर अलग रहती है। उसने बताया कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे उनके पति कमरे पर आए और मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली पेट और दूसरी हाथ मेंं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर पति हथियार सहित फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें