फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काव्य पाठ स्पर्धा में समारिया व शिविन विजेता

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में वीर रस काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियों के साथ भाविप के पदा​धिक
विज्ञापन
सोनीपत। भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को वीर रस काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ओजस्वी प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर वर्ग में जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल की समारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋषिकुल वर्ल्ड अकादमी की कामाक्षी द्वितीय और शिवा शिक्षा सदन की नीलाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिविन ने बाजी मारी। रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल की तनिष्ठा ने द्वितीय और शिवा शिक्षा सदन की जिज्ञासा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद सोनीपत के अध्यक्ष संजीव सरदाना, सचिव रंजना कुकरेजा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें