फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना में लाई जा सकती है कमी

Fri, 30 Jan 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :03: सोनीपत में जीवीएम महाविद्यालय के गेट पर युवती को यातायात नियमों की जानकारी देती वाईआर
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई (वाईआरसी) एवं रोड सेफ्टी क्लब की तरफ से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी एवं प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।
रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी डॉ. स्मिति अग्रवाल व वाईआरसी प्रभारी डॉ. पूजा गुलाटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापिका वंदना सचदेवा व कुसुम का सहयोग रहा। प्राध्यापिकाओं और छात्राओं ने सड़क और कॉलेज के मुख्य द्वार पर खड़े होकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज में शपथ समारोह का आयोजन करने के साथ यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि लापरवाही और जोखिम भरा व्यवहार सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण है। नियमों के पालन से ही सुरक्षित यात्रा संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें