खरखौदा। दिल्ली स्थित हॉस्पिटल से ड्यूटी कर अपने घर गांव सिसाना लौट रहीं स्कूटी सवार युवती व उसकी मौसेरी बहन कार की टक्कर लगने से घायल हो गई। घायल युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिसाना की रहने वाली वर्षा ने बताया कि वह दिल्ली के सेंघल नियो हास्पिटल में नौकरी करती है। दो दिन पहले वह ड्यूटी खत्म कर अपनी मौसेरी बहन अनिल के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर सिसाना आ रही थी। जब वह फिरोजपुर व सैदपुर के बीच में पहुंची तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, पीछे से आ रहे उनके गांव के लड़के ने उन्हें हास्पिटल में भर्ती करवाया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। वर्षा की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।