फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में हादसा: सोनीपत के गांव घसोली के पास पानी के अंदर गैस पाइपलाइन लीक, प्रशासन में मचा हड़कंप

Wed, 26 Jul 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

सोनीपत में गांव घसोली के पास पानी के अंदर गैस पाइपलाइन लीक होने से हादसा हो गया। यमुना नदी का बहाव तेज होने के कारण गैस पाइप लाइन ठीक करने में बड़ी परेशानी आ सकती है। हालांकि एक बार बचाव के लिए अभी लाइन को पीछे से बंद किया गया।
विज्ञापन
हादसे की भयावह तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव घसौली-चंदौली के पास यमुना नदी के अंदर बुधवार अचानक गैस पाइपलाइन लीक हो गई। जिससे लगातार ब्लास्ट होते रहे। सूचना मिलने पर पानी रिफाइनरी के अधिकारियों ने गैस आपूर्ति को बंद करवाया। साथ ही पानीपत व आसपास के क्षेत्रों के सीएनजी पंपों की गैस सप्लाई भी बंद करवा दी गई। गैस लीक होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा सका है। अधिकारियों का मानना है कि हो सकता है पानी के तेज बहाव के कारण पाइपलाइन लीक हुई है।

विज्ञापन


गांव घसौली-चंदौली के पास यमुना से गुजर रही पाइपलाइन हुई लीक
गन्नौर के गांव घसौली-चंदौली के पास यमुना में तडक़े अचानक ब्लास्ट के साथ पानी 30 फीट तक पानी उछलने लगा। करीब दो घंटे बाद वहां आसपास घूम रहे किसानों व अन्य लोगों ने पानी में होते ब्लास्ट देखकर अफरा तफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने गैस पानीपत रिफाइनरी के अधिकारियों को अवगत कराया। रिफाइनरी अधिकारियों ने तुरंत गैस सप्लाई को बंद करवा दिया और रिफाइनरी का एक दल मौके पर पहुंचा।

रिफाइनरी के सीनियर मैनेजर आशीष ने बताया कि इस पाइपलाइन के जरिए रिफाइनरी से रिगैसीफाइड लिक्विड नेचुरल गैस (आरएलएनजी) उत्तर प्रदेश में भेजी जाती है। फिलहाल यूपी, पानीपत समेत कई क्षेत्रों में गैस सप्लाई को बंद कर दिया गया है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पता किया जा रहा है। यह भी हो सकता है कि पानी के तेज बहाव में कोई भारी वस्तु पाइपलाइन से टकरा जाने के कारण ऐसा हुआ है। अब इसकी मरम्मत पानी कम होने के बाद ही की जा सकेगी। पानीपत की गैस सप्लाई को कहीं ओर से जोडऩे की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें