फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं नहर में गिरी, एक बही

Fri, 30 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गोहाना
विज्ञापन
सर्च अभियान के लिए नहर के पास खड़ी फायर ब्रिगेड। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
जींद रोड स्थित नूरनखेड़ा गांव के निकट से गुजर रही बुटाना ब्रांच नहर के पुल पर अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और दो महिलाएं नहर में जा गिरी। राहगीरों ने एक महिला को बचा लिया, लेकिन एक महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में बही महिला की तलाश शुरू कर दी। उधर, घायल महिला व पुरुष को उपचार के लिए जींद के अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


गांव पाजू खुर्द जिला जींद निवासी रामफल सिंह अपनी पत्नी शांति व उरमति पत्नी राम सिंह के साथ गांव नूरनखेड़ा में किसी काम से आया था। काम पूरा होने के बाद तीनों बाइक पर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह जींद रोड स्थित बुटाना ब्रांच नहर के पुल पर पहुंचे तो वहां सामने से आ रही अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई और शांति व उरमति नहर में जा गिरी। रामफल पुल पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने साहस का परिचय देते हुए शांति देवी को बचा लिया, लेकिन उरमति पानी के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलने के बाद बुटाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में बही महिला की तलाश की। फायरब्रिगेड की टीम भी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। वीरवार देर शाम तक नहर में बही उरमति का पता नहीं लगा था, लेकिन प्रशासन का तलाश अभियान जारी था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें