फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तिरंगा लेकर तालियों की गड़गड़ाहट से किया आरव का स्वागत

Thu, 08 Aug 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव मुंडलाना स्थित दून पब्लिक स्कूल में मास्टर आरव भारद्वाज का स्वागत करते राजेश मलि
विज्ञापन
गोहाना। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती (केवीडी 25) के अवसर पर लद्दाख स्थित कारगिल युद्ध स्मारक से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तक साइकिल यात्रा पर निकले आरव भारद्वाज बुधवार को गोहाना-पानीपत रोड पर पहुंचे। मास्टर आरव भारद्वाज करीब 1200 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान गांव मुंडलाना स्थित दून पब्लिक स्कूल में पहुंचने पर 12 वर्षीय मास्टर आरव भारद्वाज का स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने तिरंगा झंडा लहराते हुए व तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मास्टर आरव का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने आरव भारद्वाज का फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान आरव ने सभी के साथ अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए और उन्हें प्रेरित किया। यहां से उनकी साइकिल यात्रा रोहतक की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें