फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला स्तर पर आज प्रदर्शन करेंगे आप कार्यकर्ता

Fri, 09 Feb 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश स
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सरोहा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिले में मुख्य चौकों पर खड़े होकर युवाओं के रोजगार की आवाज उठाएंगे और खट्टर सरकार की रोजगार नीति की पोल खोलेंगे। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नौजवानों के रोजगार के लिए पुलिस की लाठियों से नहीं डरेंगे और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें