फोटो : सोनीपत डीटीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित डीटीपी कार्यालय के बाहर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से धरना दिया गया। उन्होंने सरकार से विभाग की ओर से जारी की जा चुकी एनओसी की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
नगर निगम प्रत्याशी चयन समिति के संयोजक विमल किशोर व लोकसभा सचिव एडवोकेट राजेश सरोहा ने बताया कि सभी तहसीलों में (नगर निगम को छोड़कर) रजिस्ट्री करने से पहले जिला टाउन प्लानिंग से एनओसी लेनी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भी एनओसी बिना रिश्वत नहीं मिल पाती।
कहा कि जहां पर 7 ए लागू होता है या अवैध कॉलोनी की भी रिश्वत लेकर एनओसी जारी कर दी जाती है। आरोप है कि प्रत्येक दिन कार्यालय में एक करोड़ से ज्यादा रिश्वत उगाही की जाती है। धरने का नेतृत्व ओबीसी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ रोहिल्ला ने किया और अध्यक्षता आप के जिला सचिव विकास दहिया ने की।
इस दौरान सतीश कुमार, दीपक चुघ, योगेशपाल, यादवेंद्र, शेर मोहम्मद, सरोज, बाला राठी, गगन शर्मा भी मौजूद रहे।