फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोजगार की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Feb 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सुभाष चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को युवाओं के रोजगार के लिए सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सरोहा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युवाओं के रोजगार की आवाज उठाई और प्रदेश सरकार की रोजगार नीति की पोल खोली। उन्होंने बैनर और तख्तियों के माध्यम से खट्टर सरकार से संबंधित सवाल पूछे।
विज्ञापन

राजेश सरोहा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता युवाओं के रोजगार के लिए पुलिस की लाठियों से नहीं डरेंगे और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रदेश का हर युवा सड़कों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। इसके कारण युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। इस दौरान राज्य इवेंट इंचार्ज नवीन गौर, राज्य युवा सचिव मोना शिवाच, राज्य सह सचिव सतीश राज देशवाल, देवेंद्र सैनी, रणवीर छिक्कारा, सरोज बाला राठी, मंजू कौशिक, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें