सोनीपत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर लघु सचिवालय के गेट के बाहर केंद्र सरकार व अदाणी समूह का पुतला जलाया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही संयुक्त संसदीय कमेटी का गठन कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर अदाणी का घोटाला दबाना चाहती है। अदाणी की कंपनियों में 7 हजार करोड़ रुपये पंजाब नेशनल बैंक, साढ़े 36 हजार करोड़ रुपये एलआईसी का और 21 हजार करोड़ रुपये एसबीआई का लगा हुआ था। जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा अदाणी की कंपनियां ले डूबी। पार्टी नेता विमल किशोर ने कहा कि एक तरफ महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। जिससे देश की जनता को लगातार समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अदाणी घोटाले पर ईडी, सीबीआई और सेबी ने भी चुप्पी साध रखी है। इस दौरान रतनलाल ठेकेदार, महेंद्र छिक्कारा, नवीन ओहल्याण, शिव कुमार रंगीला, सुरेश मलिक, नकिन मेहरा, मोहित अग्रवाल, रणबीर छिक्कारा, अंकुश त्यागी, सतीश कुमार, राकेश, सरोज बाला राठी, बिंदु चौहान, विनोद शर्मा, नरसिंह, सुनील जाजी, बिजेंद्र, करमबीर सेहरी, मुकेश सैन, ओमप्रकाश, संदीप हुड्डा, रामबीर, नरेंद्र हुड्डा, अनिल नारंग, ब्रह्मसिंह दहिया, मोनू, रामफल, अजमेर पहल, प्रदीप लठवाल मौजूद रहे।
आज भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करेंगे कार्यकर्ता
गोहाना। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन रंगीला ने बताया कि वह वीरवार को भगत सिंह चौक के पास एकत्रित होंगे और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पोर्टल के माध्यम से लोगों को परेशान कर रही है। जिन लोगों की वार्षिक आय एक लाख रुपये भी नहीं है, उनकी आय परिवार पहचान पत्र में 7 से 10 लाख रुपये दर्ज की गई है।
फोटो 23: सोनीपत शहर में जुलूस निकालकर लघु सचिवालय की तरफ जाते आप कार्यकर्ता। संवाद